करमैनी घाट कैम्पियरगंज | KARMAINI GHAT CAMPIERGANJ | KARMAINI PUL | KARMAINI VILLAGE

                      करमैनी घाट  KARMAINI

  करमैनी घाट गोरखपुर के कैम्पियरगंज तहसील में राप्ती नदी पर एक घाट है । यह घाट गोरखपुर और संतकबीरनगर जिला के बार्डर पर है ।
 इस घाट का इतिहास बहुत पुराना है। यह घाट इस क्षेत्र के एक बहुत बडे भाग को गोरखपुर से जोड़ने बहुत सहयोग करता आ रहा है। पहले लोग राप्ती नदी को नाव से पार करते थे । जिससे लोगो को बहुत कठिनाई होती थी । बहुत से लोगों को अपने जान से हाथ धोना पड गया था।


 समय बीतता गया देश विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा था लेकिन इस क्षेत्र के विकास मे बाधा थी यह नदी ।

  लोगों ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरबहादुर सिंह जी से इस का गुहार किया । फिर उन्होने जनता के इस निवेदन को स्वीकार कर लिया और जल्द से जल्द करमैनी घाट पर पुल का निर्माण करा दिया । सन 1989 मे यह पुल बनकर तैयार हो गया ।
Karmaini ghat pul


  पुल का निर्माण होने के साथ ही इस क्षेत्र को नया जीवन मिल गया । अब आसानी से ही लोग इस नदी को पार कर के जा रहे थे । 
करमैनी पुल से लगभग 2 किलोमीटर दूरी पर प्रसिद्ध गौरीशंकर मंदिर है । जहा देश के कोने कोने से दर्शन करने आते है और मनवांक्षित आशीर्वाद पाते है । 


Gauri shankar mandir


   करमैनी घाट से 6 किलोमीटर दूरी पर कैम्पियरगंज तहसील है । यहां से मेहदावल शहर लगभग 15 किलोमीटर दूरी पर है ।
यहां से कप्तानगंज बस्ती सम्पर्क मार्ग  गुजरती है ।


  करमैनी गांव करमैनी पुल से पश्चचिम दिशा मे है । करमैनी गांव संतकबीरनगर जिले में पडता है ।


             गांव         ःः   करमैनी 
            तहसील      : मेेेहदावल
           जिला         : संतकबीर नगर
          राज्य           ःः उत्तर प्रदेेश
           विभाजन     : बस्ती
          भाषा : हिन्दी और भोजपुरी
          मोबाइल कोड       ःः +91


         जनसंख्या 2011 की जनगणना के अनुसार
           कुल जनसंख्या     ःः  2169
           पुरूष जनसंख्या     ःः 51.8%
           महिला जनसंख्या   ःः  49.2%
             कुल साक्षरता       ःः   44.3%
            पुरूष साक्षरता     ःः 82.3%
             महिला साक्षरता   ःः 17.7%





इस सूचना को पढने वालो से निवेदन है कि यदि आप लोग चाहते हैं कि कोई और महत्वपूर्ण तथ्य इसमे रहना चाहिए । तो कृपया अपना कीमती सुझाव कमेंट्स मे लिखे । मुझे आप लोगों के सुझाव का दिल से इंतजार रहेगा 
                                                                     धन्यवाद



Comments

Popular posts from this blog

कैम्पियरगंज Campierganj गोरखपुर उत्तर प्रदेश GKP

Campierganj, Chanukha